सचिन शर्मा, मनाली: प्रदेश में बीते कल से ही मौसम खराब बना हुआ हैं। इस खराब मौसम के बीच मनाली के ऊपरी क्षेत्रों में बीते कल से ही बर्फबारी का दौर लगातार जारी हैं और अब भारी बर्फबारी मनाली के ऊपरी क्षेत्रों में हो रही हैं। इस बर्फ़बारी के बीच अब पर्यटकों को भी परेशानी हो रही हैं। बीते कल शाम को घाटी में हुई बर्फबारी के चलते धुंधी से अटल टनल के बीच सैकड़ों पर्यटक फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित निकालने का काम पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने किया हैं।
सैकड़ों वाहन सड़क पर बर्फ की परत जम जाने के कारण और फिसलन होने के कारण फंस गए थे, जिन्हें मनाली प्रशासन और पुलिस के जवानों ने माईनस तापमान में देर रात करीब 2 बजे तक सुरक्षित निकाल लिया था। वहीं घाटी में लगातार हो रही बर्फबारी से तापमान में भी खासी गिरावट देखी जा रही हैं। मनाली सहित आस-पास के क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने भी जहां एक और अलर्ट जारी कर दिया हैं वहीं दूसरी ओर आज सुबह से सभी पर्यटक को सिर्फ नेहरू कुंड तक ही जाने की अनुमति दी गई हैं।
न्यू ईयर से पहले घाटी में हुई इस बर्फ़बारी के बाद काफी संख्या में पर्यटकों का हुजूम मनाली में उमड़ पड़ा हैं। सड़को पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही है। एस.पी कुल्लू गुरूदेव शर्मा ने बताया कि बीते कल से मनाली सहित आस-पास के क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर लगातार जारी हैं, जिसके कारण कई सड़क मार्ग भी बाधित हो गए हैं। उन्होने कहा कि घाटी में लगातार हो रही बर्फबारी को देखते हुए आज सभी वाहनों को नेहरू कुंड के समीप रोक दिया गया हैं और किसी को भी वहां से आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि बीते कल शाम को धुंधी से अटल टनल के मध्य बर्फबारी के चलते सैकडों वाहन सड़क पर फिसलन होने के कारण फंस गए थे, जिन्हें देर रात को मनाली पुलिस और मनाली प्रशासन की ओर से सुरक्षित निकाल लिया गया हैं। उन्होंने कुल्लू मनाली आने वाल सभी पर्यटकों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान कोई भी व्यक्ति उंचाई वाले क्षेत्रों का रूख न करें ।
