संजु चौधरी, शिमला: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की ओर से देशभर में शुरू की गई भारत जोड़ों यात्रा का समापन श्रीनगर में होने जा रहा हैं। 30 जनवरी को इस यात्रा का समापन श्रीनगर में होगा जिसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस यात्रा के समापन समारोह में शिरकत करेंगे जिसके लिए मुख्यमंत्री श्रीनगर के लिए रवाना हो चुके हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री शिमला से श्रीनगर के लिए रवाना हुए।
श्रीनगर के लिए रवाना होने से पहले शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि रविवार को वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे और 30 जनवरी को समापन समारोह में भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ओर से देश की एकता और अखंडता के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई हैं और इस यात्रा से कांग्रेस विचारधारा को आगे बढ़ाने में राहुल गांधी ने संजीवनी देने का काम किया हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा में लोगों का काफी समर्थन मिला हैं।
