मंडी : परी शर्मा – कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत नाचन, सराज क्षेत्र का दौरा कर अलग अलग जनसभाएं की। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा है कि हार से कार्यकर्ताओं को निराश होने की आवश्यकता नही है। किसी भी कार्यकर्ता को अगर कोई समस्या आती है तो वे स्वयं उनकी समस्या का समाधान करेगी।
हार से कार्यकर्ताओं को निराश होने की आवश्यकता नही
कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत नाचन, सराज क्षेत्र का दौरा कर अलग अलग जनसभाएं की। नाचन के गणई नामक स्थान पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नाचन में कांग्रेस प्रत्याशी की हार से कार्यकर्ताओं को निराश होने की आवश्यकता नही है। कार्यकर्ता को अगर कोई समस्या आती है तो वे स्वयं उनकी समस्या का समाधान करेगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में की जानी चाहिए विकास कार्यो की गति तेज
प्रतिभा सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यो की गति तेज की जानी चाहिए। इन कार्यो में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। बैठक में गोहर उपमंडल के अंतर्गत चल रही केंद्रीय योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह स्वम् योजनाओं की निगरानी करते हुए इसकी पूरी प्रगति रिपोर्ट उन्हें दें। प्रतिभा ने ये भी कहा कि पिछली सरकार ने सड़कों के कार्य को नजरअंदाज किया है। क्षेत्र के किसान बागवान परेशान है लेकिन कांग्रेस सरकार हर क्षेत्र का विकास करवाने के लिए वचनबद्ध है।
