मंजूर पठान,चंबा: मंडी ओर बिलासपुर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंबा में 13 अक्टूबर को रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की इस रैली को लेकर भाजपा तैयारियों को पूरा करने में जुट गई है। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री की यह रैलियां काफी अहम है ऐसे में इन रैलियों की तैयारियों में भाजपा पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता भी जुटे हुए हैं।
नरेंद्र मोदी के चंबा दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। चंबा के लोगों की माने तो उन्हें इस दौरे से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि चंबा जिला की कई ऐसी समस्याएं हैं जिनका निदान हो सकता है। “दा समर न्यूज” हिमाचल प्रदेश ने लोगों से बातचीत की और लोगों ने साफ तौर पर कहा कि सबसे पहले चंबा जिला इतना खूबसूरत है कि यहां पर जड़ी बूटियों की कोई कमी नहीं है। चंबा के पहाड़ी इलाकों में बेशकीमती जड़ी बूटियां है। अगर यहां पर एक आयुर्वेदिक बड़ा संस्थान खोला जाए और इन जड़ी-बूटियों को वहां इस्तेमाल किया जाए और इन जड़ी बूटियों का देश-विदेश में नाम हो उससे भी चंबा का नाम रोशन होगा ओर यहां के युवाओं बेरोजगारों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। इस तरह कि हमें काफी उम्मीदें हैं अगर मोदी जी हमारी इन मांगों को पूरा करते है तो चंबा जिला भी आगे बढ़ेगा ,
इसके साथ ही चंबा जिला को रेलवे लाइन के साथ जोड़ा जाए ताकि यहां की खूबसूरत वादियों को पर्यटक निहार सकें और पर्यटन की दृष्टि से भी चंबा और अधिक विकसित हो सके। यह तमाम सारी उम्मीद चंबा की जनता को प्रधानमंत्री से है। अगर वह इन सभी उम्मीदों को पूरा करते है तो चंबा के लोगों उनके आभारी रहेंगे।
