संजीव महाजन,नूरपुर: सुलयाली में 75 लाख रुपए से निर्मित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के आवासीय परिसर का उद्घाटन आज वन मंत्री राकेश पठानिया की ओर से किया गया। इस दौरान वन मंत्री का यहां बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की सुविधा के लिए इस अस्पताल में राकेश पठानिया ने कहा कि 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को उपलब्ध हो रही है। इस पंचायत में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, रास्तों के निर्माण पर करोड़ों रुपए की राशि व्यय कर लोगों को विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी गई है। इस पंचायत के लिए वेटरनरी हॉस्पिटल की भी मंजूरी मिल चुकी है जिसे शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा।
वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि यह एक ऐसा अस्पताल है जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता, ज़िन्दगी में क्योंकि यह एक ऐसा अस्पताल है जिसमें मेरी शिलान्यास प्लेट के ऊपर एक ओर शिलान्यास प्लेट लगाई गई। यह मैंने कहीं नहीं देखा। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल का बजट मैं डलवा गया था,पैसा आ गया था शिलान्यास विधायक ने कर दिया था उसके ऊपर अपना नाम जोड़ने के लिए एक ओर प्लेट लगा दी गई।
उन्होंने जनता से कहा कि आप ने मुझे विधायक बनाया। आप की बहुत पुरानी मांग थी कि यहां रात-दिन इस अस्पताल की व्यवस्था हो आज उसे शुरू करने आया हूं। अब यह अस्पताल रात-दिन लोगों के लिए काम करेगा। अब मैं सुलयाली में एक बड़ा पशु औषधालय खोलने जा रहा हूं। इस पंचायत में मैंने स्कूल,पानी सड़क हर तरह की सुविधाएं दिलवा दी और यहां पर एक पांच करोड़ रुपय का बाबा भीमराव अंबेडकर के नाम से भवन व लाइब्रेरी खोली जा रही है।
पठानिया ने कहा कि सुलयाली चक्की खड्ड में मैंने किसी भी क्रेशर को खोलने की अनुमति नहीं दी हैं, क्योंकि खनन माफिया की वजह से पानी का लेबल कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इन खनन माफियाओं से बच कर रहना है। उन्होंने लोगों से कहा हमने नूरपुर ने अपार विकास किया है। यह सब तब मुमकिन हो सका है जब आप ने मुझे जीताया मुझ पर विश्वास किया। अगर आपका आशीर्वाद इसी तरह रहा तो मैं जो विकास कार्य छूट गए उन्हें भी पूरा करवाऊंगा।
