हमीरपुर,अरविन्द सिंह(TSN)-होली पर्व के उपलक्ष्य पर हमीरपुर बाजार बंद रहेंगे। व्यापार मंडल ने होली पर्व के दिन बाजार को बंद रखने का फैसला लिया है।इस दिन सभी व्यापारी मिलकर होली उत्सव की खुशियां मनाएंगे। दिन के समय गांधी चौक पर होली का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। वहीं व्यपारी 14 मार्च को सुजानपुर होली मेले में भी शामिल होंगे।
बता दें कि हमीरपुर के सुजानपुर में राष्ट्र स्तरीय होली मेले का आयोजन किया जाता है।धूमधाम से इस बार भी होली उत्सव मनाया जा रहा है।इसके लिए प्रशासन ने सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।मुख्यमंत्री इस होली उत्सव का शुभारंभ करेंगे। होली को लेकर हमीरपुर व्यापार मंडल ने 14 मार्च को दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है।
व्यापार मंडल के प्रधान सुमित ठाकुर ने कहा कि शहर के व्यापरी 14 मार्च 2025 को होली वाले दिन दुकानें बंद रखेंगे।उन्होंने कहा कि इस दिन गांधी चौक पर होली का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा व्यापारी सुजानपुर होली मेले में भी शामिल होंगे।उन्होंने सभी को होली पर्व की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि इस दिन को जश्न के तौर पर मनाएं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस दिन नशे का प्रयोग न करें। त्यौहार को सौहादर्यपूर्ण तरीके से मनाएं।
