शिमला,11 मार्च-हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार सुबह दो छात्र गुटों में खूनी संघर्ष हो गया।एबीवीपी और एसएफआई के छात्रों के बीच में एडम ब्लॉक के समीप बने ढाबे के पास झड़प हो गई।जिसमें 5 से 7 के करीब छात्र जख्मी हुए हैं।
सूचना के अनुसार घटना 10 बजे के करीब पेश आई है,जब SFI के कार्यकर्ता एडम ब्लॉक् के समीप बने एक ढाबे के ब्रेक फ़ास्ट कर रहे थे.इस दौरान यहां ABVP के कार्यकर्ता पहुंचे और दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी.यह कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गयी. जिसमें SFI के 5 से 7 कार्यकर्ता गंभीर जख्मी हुए है।घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में माहौल तनावपूर्ण है.छात्रों में डर का माहौल है और पूरा विश्वविद्यालय परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है
