संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती मामले में सीबीआई ने जांच में तेजी ला दी हैं। सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबलों के पद के प्रश्न पत्रों के कथित रूप से लीक होने से संबंधित दो मामलों की चल रही जांच में 07 राज्यों/संघ शासित प्रदेशों में लगभग 50 स्थानों पर तलाशी ली हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबलों के पद के लिए लिखित परीक्षा के लिए तलाशी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पिछले पांच सालों से खुलेआम पेपर लीक का गोरखधंधा चल रहा था। जय राम सरकार की मिलीभगत से ययुवाओं और पढ़े लिखे बेरोजगारों से लूट का कारोबार चलता रहा। पांच सालों के दौरान 60 फीसदी से ज्यादा भर्ती परीक्षाओं के परचे लीक हुए। अपने चेहतों को फ़ायदा पहुंचाने के लिए पेपर लीक किए गए।
उन्होंने कहा की हिमाचल विजिलेंस भी मामले की जांच कर रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि सीबीआई भी मामले की निष्पक्ष जांच करेगी। वहीं मुख्यमंत्री ने सीमेंट विवाद पर कहा की इसमें हिमाचल के हितों व ट्रांसपोटर्स का ध्यान रखा जाएगा।
