विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: जिला ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में रविवार को हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना व उनकी धर्मपत्नी ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी संजीव कालिया ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई।
दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रबोध सक्सेना ने कहा कि चिंतपूर्णी विस्तारीकरण का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा,ताकि यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि इस बारे में सरकार के ध्यान में बात लाई जाएगी। इस अवसर पर कार्यवाहक उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम विवेक महाजन,मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल, ए टी ओ अशोक डोगरा,एसडीओ राजकुमार जसवाल, संजीव कालिया,जीतलाल कालिया आदि उपस्थित रहे।
