संजीव महाजन,नूरपूर : उपमंडल फतेहपुर की पंचायत छतर में एक बच्चे की सांप के डसने से मौत हो गई है। डेढ़ साल का यह बच्चा अपने घर के आंगन में खेल रहा था जहां सांप ने बच्चे को डस लिया ओर बच्चे की मौत हो गई।
पंचायत प्रधान शम्मी ठाकुर ने बताया कि पंचायत के गांव कंगरुट के राज कुमार का करीब डेढ बर्षीय बच्चा रियांश अपने ही आंगन में खेल रहा था कि अचानक उसे सांप ने काट लिया। परिजनों की ओर से बच्चे को इलाज के लिए पठानकोट ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई,जिसकी जानकारी पुलिस चौकी रैहन को दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एएसपी नूरपुर सुरेन्द्र शर्मा ने बताया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
