By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल में मनाया गया Children’s Day 2022, छात्रों के लिए प्रतियोगिताओं का किया आयोजन (Video)
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > festival > हिमाचल में मनाया गया Children’s Day 2022, छात्रों के लिए प्रतियोगिताओं का किया आयोजन (Video)
festivalhimachalpolitical

हिमाचल में मनाया गया Children’s Day 2022, छात्रों के लिए प्रतियोगिताओं का किया आयोजन (Video)

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/11/14 at 6:20 PM
Share

संजीव महाजन,नूरपुर: ज्वाली विधानसभा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा सूरियां में बाल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रस्साकशी, दौड़, मटका तोड़,चम्मच दोड़, थ्री लैग्ज रेस, फ्रौग रेस, वाद-विवाद, अंताक्षरी, प्रश्नोत्तरी आदि विभिन्न प्रकार की मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर खूब मनोरंजन किया। प्रधानाचार्य सुशील धीमान ने समारोह को संबोधित करते हुए बताया कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री के जन्मदिन को हर वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मना कर प्रधानमंत्री की जीवनी को याद किया जाता है। इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता पुनीत मंडल, निर्दोश शर्मा, मंजीत सिद्दू, गोपाल दास, बलवीर सिंह, सुदेश शर्मा, सोनिका, प्रेमलता, शोभना, अंजना, विजय, सुमेश, महेश आदि सभी स्टाफ सदस्यों ने प्रतियोगिता में अनुशासन बनाए रखते हुए रैफरी की भूमिका में रहे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले सभी प्रतिभागियों को कापी व पैंसिल देकर प्रधानाचार्य सुशील धीमान ने सम्मानित किया गया।

राकेश,ऊना: प्रदेश भर के स्कूल और कॉलेजों में आज स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिन पर अलग-अलग तरह के आयोजन सभी शैक्षणिक संस्थानों में किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल में भी बाल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीए भी अलग-अलग तरह की प्रतियोगिताएं स्कूल में आयोजित करवाई गई। स्कूल में जूनियर वर्ग के छात्रों के लिए फैंसी ड्रेस, दौड़, नृत्य और सीनियर वर्ग के छात्रों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ी प्रतियोगिताएं करवाई गई । कार्यक्रम में जूनियर वर्ग के छात्रों की ओर से ओम गणेशाय नमः की प्रस्तुति ने सबको खुश कर दिया। इस अवसर पर बच्चों की क्षमता और प्रतिभा को और बढ़ावा देने के लिए विद्यालय में करवाई गई विभिन्न गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्राचार्य अतुल महाजन ने पुरस्कृत देकर समानित भी किया।

विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भरवाईं में सोमवार को स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों ओर बच्चों की उपस्थिति में बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में रंगोली बनाकर बाल दिवस मनाया गया। वहीं स्कूल प्रधानाचार्य मनोहर लाल ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व के बारे में बताया। प्रधानाचार्य ने बताया कि बाल दिवस भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के सम्मान में मनाया जाता है। इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू का जन्म हुआ था। उनका जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। उन्होंने बताया कि बाल दिवस बच्चों के अधिकारों, उनकी देखभाल और शिक्षा के बारे में जागरूकता बनाने का प्रयास करता है।

प्रधानाचार्य ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को ‘चाचा नेहरू’ भी कहा जाता था, क्योंकि वे बच्चों के बीच खासा लोकप्रिय थे। वह बच्चों को देश के भविष्य की संपत्ति मानते थे। उनका मानना था कि देश के बच्चों के लिए शिक्षा सबसे जरूरी चीज है। इस अवसर पर प्रवक्ता राकेश कुमार ,बलभद्र शर्मा ,संजीव कुमार,राजीव कौशल, राजीव कुमार,ललित मोहन,धीरज ,संदीप, रेणु सरोच , कुमारी शैलजा,राजेश कुमार ,मनोज कुमार, अनीता भारद्वाज ,सुरिन्दर ,रेणु बाला, रविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

TAGGED: Children's Day 2022 Celebrated, himachal, Students
admin November 14, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पठानकोट-मंडी NH पर कीचड़ में फिसल कर सवारियों समेत पलटी कार (देखें वीडियो)
Next Article हिमाचल की चोटियों पर बिछी सफेद चांदी, मनाली में हो रही बर्फबारी, तस्वीरें देखकर ठिठुर जाएंगे आप भी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?