विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: होशियारपुर से लापता लॉ कॉलेज विद्यार्थी हरताज सिंह को पुलिस ने मनाली में ढूंढ निकाला हैं। हरताज 3 मार्च से लापता था। युवक को ढूंढने में चिंतपूर्णी पुलिस ने अहम भूमिका निभाई हैं। परिजनों की ओर से युवक की लास्ट लोकेशन चिंतपूर्णी बताई जाने के बाद और चिंतपूर्णी पुलिस से युवक को तलाशने ने मदद मांगी थी। पुलिस ने चिंतपूर्णी भरवाई में सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जांच में पुलिस को पता लगा कि युवक मनाली में पहुंचा हुआ हैं। चिंतपूर्णी पुलिस ने मनाली पुलिस से संपर्क कर युवक को ट्रेस कर लिया हैं। we
मामले के तहत हरताज सिंह चिंतपूर्णी से रहस्यमय तरीके से गायब हुआ था। युवक के परिजनों ने चिंतपूर्णी थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। हरताज सिंह, पुत्र हरजीत सिंह,गांव धूप सरी जिला गुरदासपुर का रहने वाला हैं। युवक 9 मार्च को शाम को 6:30 को चिंतपूर्णी के लिए निकला था। परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने लोकेशन पता करवाई तो उसकी लोकेशन चिंतपूर्णी में एक सराय के पास निकली परिजन चिंतपूर्णी पहुंचे और चिंतपूर्णी थाना में शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।
सीसीटीवी कैमरे से मिली अहम जानकारी
चिंतपूर्णी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की जांच की तो पता लगा कि युवक ने चिंतपूर्णी से भरवांई के लिए बस ली और भरवाईं उतर गया। यहां से युवक ने वॉल्वो बस ली और देहरा उतर गया। देहरा से ज्वाला जी की बस ली और ज्वालाजी से मनाली की बस ली और मनाली पहुंच गया। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया युवक बिना बताए घर से चला गया था। पुलिस ने उसे मनाली से ढूंढ निकाला है और परिजनों को सौंप दिया हैं।
