By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लोगों की समस्याएं सुनने के लिए मेट्रोपोल में विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने खोला कार्यालय
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > लोगों की समस्याएं सुनने के लिए मेट्रोपोल में विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने खोला कार्यालय
himachalpolitical

लोगों की समस्याएं सुनने के लिए मेट्रोपोल में विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने खोला कार्यालय

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/03/10 at 3:22 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: शिमला के मेट्रोपोल में विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने अपना कार्यालय खोल दिया हैं। यह कार्यालय उन्होंने जनता की समस्याएं सुनने के लिए किया हैं। अब विधायक यहीं अपने कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। शुक्रवार को मेट्रोपोल में  पूजा-अर्चना कर इस कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर काफी तादाद में विधानसभा क्षेत्र से समर्थक मौजूद रहे ओर कार्यालय खोलने पर कुलदीप राठौर को बधाई दी।
कुलदीप राठौर ने कहा कि शिमला में कार्यालय ना होने से लोगों को काफी परेशानी आ रही थी। इसको देखते हुए आज उन्होंने मेट्रोपोल में ही कार्यालय का पूजा अर्चना करने के बाद शुभारंभ किया गया हैं। अब यहां पर किसी भी समय विधानसभा क्षेत्र से लोग आकर अपनी समस्याएं बता सकते हैं और उनका समाधान करने का भी पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा की यहां पर पार्टी के कार्यकर्ता भी उन्हें आ कर मिल सकते हैं और पार्टी को कैसे भविष्य में मजबूत किया जाए इस पर चर्चा भी यहां की जाएगी।
उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों के समय जो भी गारंटियां प्रदेश की जनता को दी हैं उन्हें सरकार पूरा करेगी और इसको लेकर सरकार ने कार्य शुरू भी कर दिया हैं।
इस दौरान कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने पूर्व की सरकार की ओर से खोले गए संस्थानों को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीति से प्रेरित होकर पूर्व सरकार ने कई संस्थान खोल दिए थे और बजट का कोई प्रावधान नहीं किया गया था। सरकार ने संस्थानों को डिनोटिफाई कर दिया हैं, लेकिन कई संस्थान ऐसे हैं जो काफी जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र मतियाना, बड़ागांव में सब तहसील को भी डिनोटिफाई किया गया हैं,जबकि उस क्षेत्र में सब तहसील का होना बहुत जरूरी हैं, ऐसे में सरकार से मांग करेंगे कि इन्हें दोबारा से सब तहसीलों को  खोला जाए।
वहीं उन्होंने अडानी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अडानी का बचाव कर रही हैं । अडानी ग्रुप की कई अनियमितताएं सामने आई हैं उसकी जांच की जानी चाहिए। केंद्र सरकार के दबाव के चलते उन्हें कई बैंकों से ऋण दिया गया और यह बहुत बड़ा घोटाला सामने आने वाला हैं। विपक्ष लगातार संसद के अंदर और बाहर जांच की मांग कर रहा है।
TAGGED: Kuldeep Singh Rathore, Metropole, MLA, office, Shimla
admin March 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चिंतपूर्णी पुलिस ने मनाली से ढूंढ निकाला होशियारपुर के लॉ कॉलेज का लापता छात्र हरताज सिंह
Next Article सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजय करोल पहुंचे मां चिंतपूर्णी के दरबार, सुबह की आरती में लिया भाग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल जीत के बाद कुल्लू में भाजपा का जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

Ago

नगर परिषद चुनावों की तैयारी तेज, घुमारवीं में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

Ago

डडौर के पास भीषण सड़क हादसा: खड़ी मशीन से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Ago

हमीरपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, कर्मचारियों को दी गई नामांकन प्रक्रिया की ट्रेनिंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?