By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: रेहड़ी धारक महिला के साथ मारपीट के विरोध में सड़कों पर उतरी सीटू
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > रेहड़ी धारक महिला के साथ मारपीट के विरोध में सड़कों पर उतरी सीटू
himachalNews

रेहड़ी धारक महिला के साथ मारपीट के विरोध में सड़कों पर उतरी सीटू

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/10/04 at 8:01 PM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- मंडी शहर के चौहाट्टा बाजार में रेहड़ी फहड़ी के स्थान को लेकर हुई मारपीट मामले में माहिला के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाए और महिला को उचित आर्थिक सहायता दिलाई जाए। इसी मांग को लेकर शहर की पंजीकृत फहड़ी धारक पीड़ित महिला के साथ रेहड़ी फहड़ी यूनियन मंडी ने सड़कों पर उतरकर रैली निकाली और पुलिस प्रशासन से महिला को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

महिला के सिर पर लगी है चोट, पहले भी मारपीट की कही जा रही बात

पीड़ित महिला मीना देवी के अनुसार वह रोज की ही तरह चौहाट्टा बाजार में अपनी रेहड़ी फहड़ी लगाए हुए थी, लेकिन बीते रोज शाम सात बजे वहां पर एक अन्य रेहड़ी धारक के साथ उनकी बहसबाजी हुई और बात मारपीट तक बन आई। महिला के अनुसार आरोपी पुरूष ने उसके सिर पर तराजू के बट्टे से हमला किया और महिला अचेत हो गई। मीना देवी ने बताया कि इसके साथ ही उस व्यक्ति ने उसे बहुत से आपत्तीजनक शब्द भी कहे जो किसी से बयां तक करने के काबिल नहीं है। मीना देवी ने बताया कि वह एक गरीब महिला है और बड़ी मुश्किल से अपने परिवार का गुजारा कर रही है। यहां तक की उसके मां बाप भाई बहन कोई नहीं है जो इस हालत में उसकी मदद करे। महिला ने पुलिस विभाग से उचित कार्यवाही करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले में शहर के यूनियन भी इस महिला के समर्थन में उतर आई है। यूनियन के प्रधान सुरेंद्र ने बताया कि यह महिला नगर निगम मंडी में पंजीकृत रेहड़ी फहड़ी धारक है और गैर पंजीकृत फहड़ी धारक के द्वारा इन्हें बार-बार तंग करना और अब हाथापाई करना निंदनीय है। उन्होंने उचित कार्यवाही ना होने के बाद हर रोज धरना देने की चेतावनी भी दे डाली है।

TAGGED: Mandi assault on a street vendor woman
Chandrika October 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article माजरा क्षेत्र का मामला…अपने बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट होने पर बिफरी बेटियां
Next Article मोबाइल पर आए एक मैसेज से झूम उठा चिंत राम शास्त्री का पूरा परिवार…पुरानी पेंशन बहाली के लिए CM सुक्खू को बताया मसीहा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में लिंक रोड निर्माण को लेकर विवाद, झड़प के बीच एक व्यक्ति की मौत; पुलिस जांच में जुटी

Ago

मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार,विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Ago

किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ, हिमाचल पर नहीं पड़ेगा 2,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ

Ago

3 से 5 जुलाई तक संस्कृति सदन में होगा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?