By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मोबाइल पर आए एक मैसेज से झूम उठा चिंत राम शास्त्री का पूरा परिवार…पुरानी पेंशन बहाली के लिए CM सुक्खू को बताया मसीहा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मोबाइल पर आए एक मैसेज से झूम उठा चिंत राम शास्त्री का पूरा परिवार…पुरानी पेंशन बहाली के लिए CM सुक्खू को बताया मसीहा
himachalNews

मोबाइल पर आए एक मैसेज से झूम उठा चिंत राम शास्त्री का पूरा परिवार…पुरानी पेंशन बहाली के लिए CM सुक्खू को बताया मसीहा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/10/04 at 8:19 PM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- मंडी जिले के चिंत राम शास्त्री को मंगलवार 3 अक्तूबर की सुबह जैसे ही मोबाइल पर बैंक खाते में पेंशन के 36,850 रुपये आने का मैसेज आया तो वे और उनका पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। खुशी से गदगद पूरा परिवार तब से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करता नहीं थक रहा। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने पुरानी पेंशन बहाली के साथ हजारों सरकारी कर्मचारियों को बुढ़ापे में सम्मान से जीने का हक दिया है।

नई पेंशन योजना के सताए चिंता राम मंडी जिले के हैं पहले व्यक्ति

बकौल चिंत राम शास्त्री ‘यह सिर्फ पेंशन की बात नहीं है, ये सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा फैसला है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत कर्मियों का सम्मान वापिस लौटाया है, हम उनके सदा आभारी रहेंगे। चिंत राम शास्त्री मंडी जिले की नाचन विधानसभा की ग्राम पंचायत छम्यार के गांव सुराह के रहने वाले हैं। दरअसल, नई पेंशन योजना के सताए चिंता राम मंडी जिले के पहले व्यक्ति बने हैं जिन्हें पुरानी पेंशन बहाली के बाद मासिक पेंशन खाते में आना शुरू हो गई है। न्यू पेंशन स्कीम के अंतर्गत 31 जुलाई, 2017 को सेवानिवृत्त हुए चिंत राम शास्त्री को पिछले 6 साल से 1770 रुपये मासिक पेंशन के तौर पर मिलते थे, वहीं अब पुरानी पेंशन स्कीम में आने के बाद उनकी मासिक पेंशन 36,850 रुपये मिलना शुरू हो गई है।

बता दें कि जिला के पहले न्यू पेंशन स्कीम से पुरानी पेंशन स्कीम के अंतर्गत आने वाले चिंत राम शास्त्री शिक्षा विभाग से शास्त्री के पद पर 13 साल 10 महीने और 22 दिन सेवाएं देने के उपरांत 31 जुलाई, 2017 को सेवानिवृत्त हुए थे। चिंत राम शास्त्री ने बताया कि जब वे सेवानिवृत हुए थे तो उनका वेतन 57000 रुपये था। न्यू पेंशन स्कीम में होने पर केवल 1770 रुपये पैंशन से गुजारा करना मुश्किल से होता था। पुरानी पेंशन मिलनी शुरू होने से अब उन्हें बुढ़ापे की चिंता नहीं रही है। वहीं उनकी धर्मपत्नी योगमाया का कहना है कि प्रदेश के सेवानिवृत कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करने पर मुख्यमंत्री मसीहा बन कर उभरे हैं।

TAGGED: Mandi old pension
Chandrika October 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रेहड़ी धारक महिला के साथ मारपीट के विरोध में सड़कों पर उतरी सीटू
Next Article जिला पटवारी कानूगो महासंघ ने टाइम बॉन्ड को लेकर जताया एतराज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू करेगा जिला प्रशासन : अनुपम कश्यप

Ago

हाथ से मैला उठाने की प्रथा खत्म करने और कर्मियों के पुनर्वास पर जिला प्रशासन की विशेष समीक्षा

Ago

अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Ago

23 जून को रामपुर में एस.एम.टी ट्रेनी के 70 पदों के लिए साक्षात्कार 

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?