By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना में चार लेबर कोड के खिलाफ सीटू का उग्र प्रदर्शन, लेबर कोड की प्रतियां जलाईं
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऊना में चार लेबर कोड के खिलाफ सीटू का उग्र प्रदर्शन, लेबर कोड की प्रतियां जलाईं
himachalNews

ऊना में चार लेबर कोड के खिलाफ सीटू का उग्र प्रदर्शन, लेबर कोड की प्रतियां जलाईं

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/11/26 at 5:45 PM
Share

Una, Rakesh-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में सीटू संगठन और किसान संगठनों ने संयुक्त रूप से चार नए लेबर कोड के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर में रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और लेबर कोड को मजदूरों के हितों के खिलाफ बताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चारों लेबर कोड की प्रतियां जला कर अपना विरोध दर्ज करवाया।

सीटू नेता गुरनाम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे ये लेबर कोड मजदूरों के लोकतांत्रिक अधिकारों, सुरक्षा, वेतन और सामाजिक सुरक्षा को कमजोर करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर पूंजीपतियों के हितों को बढ़ावा देने की कोशिश की है। उनका कहना था कि मजदूरों और किसानों की हालत पहले ही कठिन है और ऐसे में नए कोड उनके लिए और बड़े संकट खड़े कर देंगे।उन्होंने कहा कि ये लेबर कोड मजदूर वर्ग को बंधुआ मजदूरी और गुलामी की ओर धकेलने जैसे कदम हैं, जिन्हें किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने इन कोड को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। गुरनाम सिंह ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ मजदूरों की नहीं, बल्कि किसानों और आम जनता के अधिकारों की भी है।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मजदूर, किसान और विभिन्न संगठनों के सदस्य शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वे संघर्ष के माध्यम से इन श्रम संहिताओं का विरोध जारी रखेंगे ताकि सरकार इन्हें वापस लेने के लिए बाध्य हो सके। सीटू ने स्पष्ट किया कि लेबर कोड के खिलाफ यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।

 

TAGGED: Una citu protest
Chandrika November 26, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article संविधान दिवस पर भीम आर्मी की रैली.. संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण की उठाई मांग
Next Article माता चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेककर अम्ब के नए डीएसपी अनिल पटियाल ने संभाला पदभार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर बाईपास से ईको वैन चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

Ago

नेशनल हाईवे पर ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, मंडी के दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Ago

कुुत्ते के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ago

चिंतपूर्णी बाजार में स्मार्ट मीटर अभियान तेज, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में शुरू हुई स्थापना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?