नालागढ़ : जगत सिंह (TSN)- नालागढ़ में गुरुनानक देव के 550 वे प्रकाश पर्व पर सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब नालागढ़ की ओर से नगर कीर्तन शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। पूरा नगर कीर्तन ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ आदि गुरु के नारे से गूंज उठा।
गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर नालागढ़ में खासा उत्साह देखने को मिला ।इस दौरान जगह-जगह समाज सेवियों द्वारा शरबत, फल, प्रसाद आदि का वितरण किया गया,गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नालागढ़ की और से नगर कीर्तन शोभा यात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी सजाई गई। पालकी के आगे महिलाओं के साथ साथ पुरुष पानी गिराकर झाड़ू लगाकर सफाई करते चल रहे थे। पालकी के साथ पंज प्यारे चल रहे थे। वहीं, सिख समुदाय के बच्चे विभिन्न प्रकार के परिधानों में कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे। गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नालागढ़ से निकलकर किरपालपुर, न्यू नालागढ़ राजपुरा,नालागढ़ के बर्फानी चौक से होकर गुरुद्वारा साहिब लौटी।इस मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य दलजीत सिंह भिंडर,सरदार परमजीत सिंह, सतनाम सिंह, जसपाल दमन सिंह ,जीत सिंह, सरदार महिंदर सिंह ,अमरिंदर सिंह भिंडर, नसीब सिंह, को सिरोपे देकर सम्मानित किया । इस मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य दलजीत सिंह भिंडर ने संगत के लिए लंगर की व्यवस्था भी की थी।
