मंडी : धर्मवीर ( TSN)- बुधवार को नागरिक अधिकार मंच शहर की समस्याओं को लेकर उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी के दरबार पहुंचा औऱ उपायुक्त को शहर वासियों को पेश आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। अधिकार मंच के पदाधिकारियों ने इस मौके पर उपायुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से नागरिक अधिकार मंच ने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि पंचवक्त्र पुल का निर्माण शीघ्र किया जाए और इस पुल को दो पहिया वाहनों के साथ एंबुलेंस योग्य भी बनाया जाए। हनुमान घाट में स्थित शमशानघाट में शौचालय का निर्माण किया जाए। ताकि अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोगों को शौचालय के लिए इधर-उधर रखना भटकना पड़े। छोटा पड्डल मैदान में गाड़ियों की पार्किंग व ड्राइविंग टेस्ट बंद किए जाए।अधिकार मंच का कहना है कि पड्डल मैदान में खेल गतिविधियों के अलावा अन्य सभी गतिविधियां बंद की जाए। साथ ही मैदान के आस-पास जो टूटी-फूटी गाड़ियां या अन्य सामान है उसे वहां से हटाकर मैदान को साफ सुथरा रखा जाए। बंदरों आवारा कुत्तों तथा बेसहारा जानवरों के लिए उचित व्यवस्था की जाए। कुत्तों के लिए डॉग शैल्टर का तत्काल प्रबंध किया जाए व बेसहारा जानवरों के लिए गौ सदनों की संख्या बढ़ाई जाए। इस अवसर पर नागरिक अधिकार मंच के अध्यक्ष हरमीत सिंह बिट्टू ने कहा कि नागरिक अधिकार मंच मांग करता है कि शहर में पार्किंग व्यवस्था बढ़ाई जाए। वहीं जिला पुस्तकालय को कहीं और स्थानांतरित किया जाए,क्योंकि यहां पर काम ही पाठकों के बैठने की व्यवस्था है । उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं करता है तो नागरिक मंच लोगों के बीच जाकर आगामी रणनीति तैयार करेगा।
