मंडी धर्मवीर (TSN)-16 जून को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2024 जिला मुख्यालय मंडी में तीन परीक्षा केन्द्रों वल्लभ कॉलेज मंडी,आईटीआई मंडी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बॉयज मंडी में होने जा रही है।परीक्षा दो सत्रों में होगी.
अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने बताया कि पहली परीक्षा-1 सुबह 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक और दूसरी परीक्षा-11 2ः30 बजे से 4ः30 बजे तक होगी। इस परीक्षा में 575 परीक्षार्थी भाग लेंगें। रोहित राठौर ने बताया कि सभी परीक्षार्थी निर्धारित समय पर परीक्षा स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें। परीक्षा शुरू होने के ठीक 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र के गेट बंद कर दिए जाएंगे। जिसके उपरांत किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के अंदर आने की अनुमति नहीं होगी।
