By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: NH-105 निर्माण में देरी पर घमासान,सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार को घेरा; पंचायत चुनाव खर्च पर भी सख्ती
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > NH-105 निर्माण में देरी पर घमासान,सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार को घेरा; पंचायत चुनाव खर्च पर भी सख्ती
himachalNews

NH-105 निर्माण में देरी पर घमासान,सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार को घेरा; पंचायत चुनाव खर्च पर भी सख्ती

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/04/16 at 7:40 PM
Share
शिमला, 16 अप्रैल -:पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-105) के निर्माण में देरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते यह अहम परियोजना ठप पड़ गई है।
कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार समय पर भूमि उपलब्ध करवाने में विफल रही, जिसके कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया। भूमि अधिग्रहण में देरी, आवश्यक अनुमतियों का लंबित रहना और विभागों के बीच तालमेल की कमी को उन्होंने मुख्य कारण बताया। मार्च 2025 तक भी भूमि का पूरा हस्तांतरण नहीं हो सका।उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में खनन अनुमति मिलने में देरी, हाई वोल्टेज बिजली लाइनों के शिफ्टिंग में बाधा और 2023 की भारी बारिश ने परियोजना को प्रभावित किया, लेकिन सबसे बड़ी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की ही है।
सांसद के अनुसार केंद्र सरकार इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय है। नई टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और सड़क के रखरखाव के लिए एजेंसियां तैनात की गई हैं। लगभग 30.3 किलोमीटर लंबे इस राष्ट्रीय राजमार्ग का 17 किलोमीटर हिस्सा हिमाचल में आता है, जो औद्योगिक और आर्थिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।भाजपा सांसद  ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार केवल श्रेय लेने की राजनीति कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी।
इधर, राज्य में पंचायत चुनावों को लेकर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी खर्च पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश जारी किए हैं। जिला परिषद उम्मीदवारों को अपने चुनावी खर्च का पूरा ब्योरा निर्धारित प्रारूप में देना होगा और नामांकन के समय अलग बैंक खाता खोलना अनिवार्य होगा। इसी खाते के माध्यम से सभी लेन-देन किए जाएंगे, जिनकी निगरानी प्रेक्षक करेंगे।हालांकि बीडीसी सदस्य और ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए खर्च सीमा तय नहीं की गई है, जिसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आयोग का तर्क है कि ये चुनाव स्थानीय स्तर के होते हैं और खर्च क्षेत्र के अनुसार बदल सकता है।शहरी निकाय चुनावों के लिए भी खर्च सीमा निर्धारित की गई है। नगर निगम पार्षद उम्मीदवार अधिकतम 1 लाख रुपये, नगर परिषद उम्मीदवार 75 हजार रुपये और नगर पंचायत उम्मीदवार 50 हजार रुपये तक खर्च कर सकेंगे।राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि इन दिशा-निर्देशों का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है।
TAGGED: Shimla MP Suresh kashyap
Chandrika April 16, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article धर्मशाला में उत्साह के साथ मनाया गया जिला स्तरीय हिमाचल दिवस, कृषि मंत्री ने फहराया तिरंगा
Next Article सरकाघाट हत्याकांड के विरोध में एबीवीपी का कॉलेज गेट पर धरना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?