By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: खुले आसमान के नीचे चल रही मंडी के खोलानाल स्कूल की कक्षाएं…लोगों में रोष
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > खुले आसमान के नीचे चल रही मंडी के खोलानाल स्कूल की कक्षाएं…लोगों में रोष
himachalNews

खुले आसमान के नीचे चल रही मंडी के खोलानाल स्कूल की कक्षाएं…लोगों में रोष

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/12/20 at 1:58 PM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)- सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले दुर्गम क्षेत्र खोलानाल के स्कूल के बच्चे कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान के नीचे शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं।

बीती 23 अगस्त को भारी बारिश के कारण गांव में आई भयंकर बाढ़ में सीनियर सकेंडरी स्कूल का भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके साथ ही गांव में भी इस बारिश के कारण भारी तबाही हुई थी। प्राइमरी स्कूल के लिए तो गांव में कुछ कमरे खाली मिल गए लेकिन सीनियर सकेंडरी स्कूल के लिए ऐसी व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस स्कूल को पीएचसी के एक अधूरे भवन में चलाया जा रहा है और बच्चों की कक्षाएं खुले आसमान के नीचे चल रही हैं। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी रोष नजर आ रहा है कि सरकार बच्चों के लिए कोई व्यवस्था क्यों नहीं कर पा रही है। स्थानीय निवासी ओम चंद और भूप सिंह ने बताया कि बच्चों को कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान के नीचे बैठाया जा रहा है। इन्होंने सरकार से जल्द से जल्द भवन का निर्माण करने और तब तक बेहतर ढंग से अस्थायी व्यवस्था करने की मांग उठाई है।

बच्चों को खुले आसमान के नीचे पढ़ाना मुश्किल

वहीं, जब इस बारे में सीनियर सकेंडरी स्कूल खोलानाल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कड़कड़ाती ठंड के बीच बच्चों को खुले आसमान के नीचे पढ़ाना मुश्किल हो रहा है लेकिन जैसे-तैसे इस कार्य को किया जा रहा है। स्कूल की दशा के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है और यह मांग उठाई गई है कि जल्द से जल्द भवन का निर्माण करवाया जाए। बता दें कि खोलानाल गांव में आपदा के कारण कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं और यहां पर लोगों के पास अपने घरों में भी स्कूल के संचालन के लिए अतिरिक्त कमरे नहीं है जिस कारण बच्चों को खुले आसमान के नीचे ही शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है।

TAGGED: Mandi Khonalal School
Chandrika December 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पड्डल मैदान में शुरू हुई अग्निवीरों की भर्ती…पहले दिन भर्ती के लिए पहुंचे 255 युवा
Next Article टोकरियों में गोबर लेकर विधानसभा पहुंचे भाजपा विधायक, सरकार से पूछा कब पूरी होगी दो रुपए किलो गोबर खरीदने की गारंटी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?