By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पड्डल मैदान में शुरू हुई अग्निवीरों की भर्ती…पहले दिन भर्ती के लिए पहुंचे 255 युवा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पड्डल मैदान में शुरू हुई अग्निवीरों की भर्ती…पहले दिन भर्ती के लिए पहुंचे 255 युवा
himachalNews

पड्डल मैदान में शुरू हुई अग्निवीरों की भर्ती…पहले दिन भर्ती के लिए पहुंचे 255 युवा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/12/20 at 1:43 PM
Share

मंडी:धर्मवीर (TSN)- मंडी के पड्डल मैदान में बुधवार से 7 दिनों तक चलने वाली भारतीय सेना के अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती रैली प्रक्रिया को डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने झंडी दिखाकर शुरू किया। इस भर्ती रैली में सेना भर्ती कार्यालय मंडी के अंतर्गत आने वाले तीन जिलों मंडी, कुल्लू और लाहुल स्पिति के 2310 अभ्यार्थी भाग ले रहे हैं।

आज भर्ती रैली के पहले दिन कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों की सभी तहसीलों के 315 अभ्यार्थियों को बुलाया गया है। कल यानी 21 दिसंबर को मंडी जिला की औट, बागाचुनौगी, बालीचौकी,बलद्वाड़ा, बल्ह, भदरोता, चच्योट, छतरी, डैहर, ढलवाहन और धर्मपुर तहसीलों के 543 अभ्यार्थी भाग लेंगे। 22 दिसंबर को मंडी जिला की जोगिन्द्रनगर, करसोग, कटौला,कोटली, लड़भड़ोल, मकरीडी और मंडप तहसीलों के 504 अभ्यार्थी भाग लेंगे। 23 दिसंबर को निहरी, पधर, पांगणा, रिवालसर, संधोल, सरकाघाट, सुन्दरनगर, थाची, थुनाग, टिहरा और टिक्कन तहसीलों के 553 अभ्यार्थी भाग लेंगे। 24 दिसम्बर को मंडी सदर तहसील के 186 अभ्यर्थी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त 24 को ही अग्निवीर क्लर्क पदों के लिए 182, टेक्निकल पदों के लिए 82 और टेªडमैन पदों के लिए 25 अभ्यार्थी भाग लेंगे। इसके अलावा मौसम को ध्यान में रखते हुए दो दिन रिजर्व रखे गए हैं। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक कर्नल डी.एस. सामंत ने बताया कि पहले दिन कल्लू और लाहुल स्पीति के 315 अभ्यर्थियों में से 255 युवा भर्ती रैली में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं।

दौड़ के दौरान खुद समय देख पा रहे हैं भर्ती होने आए अभ्यार्थी

सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक कर्नल डी.एस. सामंत ने बताया कि मौसम के कारण भर्ती की प्रक्रिया थोड़ी देरी से शुरू की जा रही है ताकि आए हुए अभ्यार्थियों को पूरा मौका दिया जा सके। इसके साथ ही इस बार भर्ती स्थल पर एक बड़ी डिजिटल घड़ी लगाई गई है ताकि दौड़ में भाग ले रहे अभ्यार्थियों को समय देखने का पूरा मौका मिल सके। इससे पहले भर्ती करवा रहे कर्मियों द्वारा ही अनाउंस करके समय की जानकारी दी जाती थी।

TAGGED: Mandi Recruitment of Agniveer started in Paddal Maidan
Chandrika December 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जिला कुल्लू में बढ़ी वायरल फीवर से संक्रमित मरीजो की संख्या..रोजाना आ रहे 200 से अधिक मरीज
Next Article खुले आसमान के नीचे चल रही मंडी के खोलानाल स्कूल की कक्षाएं…लोगों में रोष
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

इकलौते बेटे आदित्य की मौत से सदमे में परिवार, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज

Ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Ago

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मिले दिलदार अली बट्ट, छात्रवृत्ति बहाली, हज हाउस और पासपोर्ट कार्यालय की उठाई मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?