बीबीएन : जगत सिंह- बद्दी के तहत दशहरा ग्राउंड में इन दिनों गंदगी का आलम है । जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और उठ रही गंदगी से दुर्गंध के कारण यह क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
दशहरा ग्राउंड बद्दी में पिछले 9 दिनों से राम कथा का आयोजन किया जा रहा था । जिसके बाद रामकथा की समाप्ति हो गई और राम कथा के अंतिम दिन हुए भंडारे के बाद जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं । पानी की टंकी के पास भी भारी मात्रा में गंदगी फैली हुई है और इस गंदगी से उठ रही दुर्गंध के कारण यहां पर बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
क्रिकेट एकेडमी बद्दी के कोच परवेश ने इस मामले को उठाते हुए कहा है कि जब भी कमेटी द्वारा दशहरा ग्राउंड को किसी आयोजन के लिए दीया जाता है, तो सबसे पहले सफाई व्यवस्था को लेकर शर्त रखी जानी चाहिए ताकि जब भी कोई आयोजक यहां किसी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजित करता है , उसके बाद ग्राउंड की सफाई की जाए। उन्होंने कहा कि आयोजन के कई दिन बीत जाने के बाद भी अब भी गंदगी का आलम बना हुआ है। ना तो कमेटी की ओर से सफाई करवाई गई और ना ही जिस संस्था द्वारा यहां पर रामकथा का आयोजन करवाया गया था, उनके द्वारा सफाई करवाई गई है । उन्होंने कहा कि इस गंदगी के आलम के बीच बच्चे क्रिकेट की ट्रेनिंग लेने को मजबूर है और यहां पर बच्चों में बीमारी फैलने का जहां खतरा बना हुआ है। वहीं ग्राउंड में जगह-जगह टेंट के सामान के कारण बच्चों को चोट लगने का भी खतरा बना हुआ है । उन्होंने संबंधित नगर परिषद कमेटी व आयोजकों से जल्द इस ग्राउंड की सफाई की मांग उठाई है ।
