संजु चौधरी, शिमला: शिमला नगर निगम चुनावों को लेकर इन दिनों वोट बनाए जा रहे हैं और रविवार को वोट बनाने का अंतिम दिन हैं। ऐसे में कागजी तौर पर वोट बनाने के किए जिला उपायुक्त कार्यालय लोग पहुंच रहे हैं। वही भाजपा फर्जी वोट बनाने के आरोप कांग्रेस पर लगा रही हैं। इसको लेकर शिमला भाजपा मंडल की शनिवार को एसडीम को ज्ञापन सौंपा गया ओर फर्जी वोट को मतदाता सूची से बाहर करने की मांग उठाई। साथ ही वोट बनाने को लेकर प्रशासन पर दवाब बनने के आरोप भी कांग्रेस पर लगाए हैं।
भाजपा कोषाध्यक्ष संजय सूद ने कहा की नगर निगम चुनाव को लेकर वोट बनाए जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस फर्जी वोट बना रही हैं और वोट बनाने को लेकर प्रशासन पर दवाब बनाया जरा हैं। कई नगर निगम के वार्डों में बड़ी संख्या में वोटों का आवेदन किया जा रहा हैं। जैसे लोअर बाजार में मस्जिद में 100 से ज्यादा संख्या में खानों के वोट बनाने का आवेदन किया गया हैं। शिमला नगर निगम के कई वार्डों में मंत्रियों के घरों पर बड़ी संख्या में वोटों का आवेदन किया जा रहा हैं,जिसमें बैनमौर में ऐसे कई वोट बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा वोट का आवेदन करते समय जो लोग उस वोट को वेरीफाई कर रहे हैं उनका वोट अभी सप्लीमेंट सूची में प्रकाशित नहीं हुआ है, ऐसे आवेदनों को खारिज करने की मांग की गई हैं। इसको लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया हैं और निष्पक्ष चुनाव के लिए फर्जी वोट बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई हैं।
