शिमला (एकता): हिमाचल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे धीरे-धीरे आ रहे हैं। ज्यादातक सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल कर रही है। इस सिलसिले में हिमाचल के मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि वोट शेयर में ज्यादा अंतर नहीं है। उन्होंने बीजेपी की हार पर कहा कि मैं जनता के फैसले का सम्मान करता करता हूं। जयराम ठाकुर ने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि हम लोगों के विकास के लिए काम करना कभी बंद नहीं करेंगे। हमें चीजों का विश्लेषण करने की जरूरत है। कुछ मुद्दे ऐसे थे जिन्होंने नतीजों की दिशा बदल दी। अगर वे हमें बुलाएंगे तो मैं दिल्ली जाऊंगा।
CM जयराम ने मानी हार, बोले- मैंने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
Leave a comment
Leave a comment
