By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पवन काजल ने जीत के लिए जताया कांगड़ा की जनता का आभार, कहा पहली कैबिनेट में कांग्रेस बहाल करें ओ पी एस हम भी करेंगे समर्थन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > पवन काजल ने जीत के लिए जताया कांगड़ा की जनता का आभार, कहा पहली कैबिनेट में कांग्रेस बहाल करें ओ पी एस हम भी करेंगे समर्थन
himachalpoliticalpolitical

पवन काजल ने जीत के लिए जताया कांगड़ा की जनता का आभार, कहा पहली कैबिनेट में कांग्रेस बहाल करें ओ पी एस हम भी करेंगे समर्थन

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/12/08 at 5:27 PM
Share

भावना शर्मा, कांगड़ा:कांगड़ा विधानसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी पवन काजल ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर जीत दर्ज करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए पवन काजल ने उन्हें विजेता बनाने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में सरकार बना रही कांग्रेस पार्टी को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे और वहीं जो जनादेश जनता ने पूरे प्रदेश में दिया है हम उसका भी स्वागत करते हैं।

पवन काजल कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने से पहले प्रदेश के कर्मचारियों से पहली कैबिनेट बैठक में ओ पी एस बहाल करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को पहली कैबिनेट बैठक में ओपीए को बहाल करना चाहिए और वह खुद भी इसका समर्थन करेंगे ।

वहीं प्रदेश में अन्य सीटों पर हुई भाजपा की हार को लेकर उन्होंने कहा कि अब पार्टी आलाकमान इसे लेकर मंथन करेगी और इस बात का पता लगाया जाएगा कि कैसे, कहां किस तरह की चूक रही है। कांगड़ा जिला में भी भाजपा को समर्थन ना मिलने पर पवन काजल ने कहा कि इस बात को लेकर भी मंथन किया जाएगा। जिला कांगड़ा में भाजपा को समर्थन क्यों नहीं मिल पाया इसके कारणों का पता लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने विधायक रहते हुए जितना विकास हो सकता था उतना विकास करवाने को लेकर काम किया है आगे भी इस विकास को जारी रखा जाएगा।

अपने रिकॉर्ड तोड़ जीत पर उन्होंने जनता की कसम खाते हुए कहा कि यह जो जनता है इसने किसी की भी परवाह किए बिना मुझे विजयी बनाया है। अब मेरी बारी है कि मैं इनकी उम्मीदों पर खरा उतरूं। मुझे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए आज से ही कार्य करना शुरू करना होगा। बता दें कि बीजेपी प्रत्याशी पवन काजल ने 19590 मतों से कांगड़ा विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है।

admin December 8, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article CM जयराम ने मानी हार, बोले- मैंने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
Next Article सोलन में BJP का सूपड़ा साफ, कांग्रेस का 4 सीटों पर कब्जा, एक सीट पर निर्दलीय ने मारी बाजी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?