बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: भाजपा ने हिमाचल विधानसभा चुनाव की प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसके तहत बिलासपुर की सदर विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक सुभाष ठाकुर का टिकट कट गया है।
अब इस विस क्षेत्र से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जंबाल होंगे। जबकि विधानसभा क्षेत्र नयना देवी से रणधीर शर्मा, घुमारवीं से राजेन्द्र गर्ग और झंडूता से जीत राम कटवाल प्रत्याशी होंगे।
