संजीव महाजन, नूरपुर: आम आदमी पार्टी का दामन फिर से थामने के बाद पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशांत भी एक्टिव मोड़ पर आ गए है। आज फतेहपुर में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. राजन सुशांत ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा की भाजपा के अंदर उन्होंने भ्रष्टाचार देख लिया है। यहां कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हम जा नहीं सकते क्योंकि विचारधारा नहीं मिलती। बीजेपी के अंदर भ्रष्टाचार देख लिया है वहां रहने का मन नहीं करता।
आ जा के कौन सी पार्टी बची है, अपनी पुरानी पार्टी ही बचती है जंहा मुझे मान सम्मान मिला है। आज अपने घर वापिस आया हुं। मैंने पार्टी पर कोई अपनी शर्त नहीं थौपी है। हमने कहा की हम समर्पित कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे। पार्टी जो फैसला करेगी उसके साथ चलूंगा।
इस दौरा राजन सुशांत ने विधायक व प्रदेश भाजपा सरकार को विकास के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने फतेहपुर के कांग्रेसी विधायक को घेरते हुए कहा कि नलियों का निर्माण ,गांव के रास्तों का निर्माण यह तो मनरेगा का बजट आ रहा है। केंद्र सरकार से, अगर कोई सत्ता में नहीं होगा तब भ यह काम होंगें। मगर आप ने विधायक के नाते सरकार के नाते क्या किया इसका जवाब दें।
राजन सुशांत ने कहा कि आज तक एक भी काम इलाके में नहीं हुआ है आज तक रें महाविद्यालय का भवन नहीं बन पाया है। उन्होंने भाजपा व कांग्रेस से सवाल किया कि आज फतेहपुर के विकास के काम क्यों रुके हुए है। मिनी सचिवालय का भवन बनना तो दूर उसका काम आज तक शुरु नहीं हो पाया है। लोगों को वेवकूफ बनाने के लिए मात्र रेत और बजरी ही फैंकी है, ताकि आगे चुनाव आ रहे है और क्षेत्र की भोली-भाली जनता को वोट के नाम पर ठगा जा सके। इस मौके पर दिल्ली टीम से गुनीश अग्रवाल ,कांगड़ा चंबा लोक सभा इंचार्ज मनीषा, प्रदेश प्रवक्ता प्रदेश संयुक्त सचिव युवा मोर्चा सतपाल संधु, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राजेश पठानिया, संगठन मंत्री नूरपुर गोरख राम ,जिला सचिव नूरपुर कैप्टन बलदेव राज ,कांगड़ा चंबा लोक सभा प्रभारी भिखम सिंह मन्हास बीडीसी सदस्य ,संगठन मंत्री फतेहपुर विजय कौंडल संगठन मंत्री तिलक राज ,युवा मोर्चा अध्यक्ष फतेहपुर रवि कुमार शर्मा जिला सचिव आदि मौजूद रहे।
पद की लालसा से नहीं कि है आप जॉइन
भाजपा से बागी रहे पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशांत ने कहा मैं मुख्यमंत्री ,विधायक या किसी पद की लालसा से पार्टी में नहीं आया हूं। पार्टी जो फैसला होगा उसी पर ही चलूंगा।
