शिमला : कमल भारद्वाज- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के लिए यूपीआई और ‘स्वाधान-ए-पेंशन-गोव’ सेवाओं का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सेवाओं के शुरू होने से बैंक के हजारों खाताधारकों को लाभ होगा। यूपीआई सेवा की शुरूआत से बैंक लेनदेन आसान और त्वरित हो जाएगा, खासकर बुजुर्गों और दूरदराज के इलाकों में रहने वालों के लिए। सुक्खू ने पहल के लिए कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रयासों की सराहना की और उन्हें राज्य सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बैंक का वार्षिक कलैण्डर भी जारी किया। इस अवसर पर केसीसी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, प्रबंध निदेशक विनोद कुमार और बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
–
