Shimla,Sanju(TSN)-पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर द्वारा वीरवार को पत्रकार वार्ता कर सरकार पर लगाए गए आरोपों पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने पलटवार किया है।नरेश चौहान ने कहा कि बिक्रम ठाकुर जो पूर्व सरकार में उद्योग मंत्री थे,उन्होंने पत्रकार वार्ता में कुछ ऐसी बातें कही,जो पूरी तरह से तथ्यों से विपरीत है। उन्होंने कहा है कि ऊर्जा निगम के जी.एम.विमल नेगी की मौ.त से सभी दुखी है और इस मामले में सरकार द्वारा डबल जांच करवाई जा रही है।उन्होंने कहा बिक्रम ठाकुर हो या भाजपा के अन्य नेता हो,उनकी सोच और आरोप लगाने के तरीके से हैरानी होती है।उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सही तथ्य को रखना है,लेकिन यहां तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।
नरेश चौहान ने कहा कि बिक्रम ठाकुर बताए कि वह किस आधार पर विमल नेगी मामले को पेखूवेला प्रोजेक्ट सीधे तौर पर से जोड़ रहे है। नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा के अंदर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है और सब अपनी लीडरशिप चमकाने के लिए गलत तथ्य पेश कर रहे हे।इसी कड़ी में बिक्रम ठाकुर ने भी गलत आंकड़े पेश किए।उन्होंने कहा कि गुजरात के जिस प्रोजेक्ट की बात कर रहे है,वह केवल कागजों तक सीमित है,जबकि यहां प्रोजेक्ट लगा है और भी उत्पादन हो रहा है।
पूर्व में लीज पर दी जमीनों की जांच की कही बात
नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व सरकार ने 400 से 600 बीघा भूमि 1 रुपए स्क्वायर मीटर के हिसाब से दे दी।साथ ही एग्रीमेंट किया कि 3 रुपए यूनिट बिजली देगें।उन्होंने कहा कि ये अपने आप में गंभीर विषय है।ऐसे में निश्चित तौर पर राज्य सरकार इसकी जांच कराएगी और जांच विजिलेंस को जांच सौंपी जांएगी।साथ ही पूर्व सरकार में जो एग्रीमेंट हुए है, उनको पूरा लेखा जोखा जनता के सामने रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के गलत निर्णयों के चलते ही आज 4 प्रोजेक्टों को वापस लेना पड़ा रहा है क्योंकि पूर्व सरकार ने प्रदेश हितों को बेचा।
