Chamba,Manjur Pathan(TSN)-पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपने चंबा जिला के चार दिवसीय दौरे के दौरान डलहौजी पहुंचे.जहां उन्होंने एक पत्रकारवार्ता के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला.उन्होंने कहा की प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है ।
जयराम ठाकुर ने डलहौजी पहुंचने के बाद पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस की सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के राज में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और उन्हीं के पार्टी के पूर्व विधायक पर हमला होता है लेकिन सरकार खामोश होती है,यही नहीं विमल नेगी के मौत के पीछे की कहानी क्या है यह जग जाहिर होना बहुत जरूरी है.उन्होंने कहा कि नेताओं और अधिकारियों को फॉर्च्यूनर और इनोवा गाड़ियां गिफ्ट की जा रही है इस भ्रष्टाचार का भी पर्दाफाश होना जरूरी है।
