By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: CM ने जिला ऊना के गांव गौंदपुर जयचंद पहुंचकर दिवंगत प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को दी श्रद्धाजंलि
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > CM ने जिला ऊना के गांव गौंदपुर जयचंद पहुंचकर दिवंगत प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को दी श्रद्धाजंलि
himachalNews

CM ने जिला ऊना के गांव गौंदपुर जयचंद पहुंचकर दिवंगत प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को दी श्रद्धाजंलि

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/02/10 at 4:59 PM
Share

ऊना :चन्द्रिका (TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उप-मुख्यमंत्री के पैतृक गांव गौंदपुर जयचंद में पहुंच कर प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री का गत रात्रि को निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा संस्कार में भाग लिया। उप-मुख्यमंत्री की पुत्री आस्था अग्निहोत्री ने अपनी दिवंगत माता को मुखाग्नि दी।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है।

मैं, प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री से विश्वविद्यालय काल से परिचित था-CM

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सिम्मी अग्निहोत्री के आकस्मिक निधन से परिवार में भारी शोक है और उनकी कमी हमेशा रहेगी। उन्होंने कहा,‘‘मैं, प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री से विश्वविद्यालय काल से परिचित था, वह सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित एक उच्च शिक्षित महिला थीं। मुकेश अग्निहोत्री और उनकी पुत्री को इस दुःख से उबरने के लिए एक-दूसरे का साथ देना होगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। इस दुःखद घड़ी में हम शोकाकुल परिवार के लिए प्रार्थना करते हैं।’’

इस दौरान विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कृषि मंत्री चन्द्र कुमार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, नगर एवं ग्राम नियोजन तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, आयुष मंत्री यादविन्द्र गोमा, विधायकगण, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, राजनेता तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
.

TAGGED: Tribute paid to late Simmi Agnihotri, Una CM reached village Goundpur Jaichand
Chandrika February 10, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राज्यपाल ने डिप्टी सीएम की पत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
Next Article अब 13 फ़रवरी को होगी सीएम से डॉक्टरों की मुलाकात… मांगे नहीं मानी जाती है तो बनाएंगे रणनीति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?