मंडी, धर्मवीर -:बीती 20 फरवरी को दिल्ली में आई समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद देशभर में बवाल मचने के साथ राजनीति भी शुरू हो गई है। वीरवार को मंडी जिला मुख्यालय में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन की निंदा करते हुए कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर भाजयुमो ने कांग्रेस पर सुनियोजित तरीके से देश की छवि खराब करने के भी आरोप जडे़। साथ ही इस घटना को अंजाम देने वाले यूथ कांग्रेस के 3 कार्यकर्ताओं पकड़ते समय हिमाचल पुलिस द्वारा दिल्ली पुलिस को डिटेन करने की कार्रवाई को निदंनीय ठहराया। भाजयुमों जिला अध्यक्ष योगराज डोगरा ने कहा कि बीते रोज हिमाचल पुलिस ने इस कृत से प्रदेश को शर्मसार किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सूबे के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू गांधी परिवार के इशारे पर देश की छवि धूमिल करने वाले प्रदर्शनकारियों को संरक्षण देने में लगे हुए है। जिसकी भाजुयमों कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती है।
