By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव : पहली शाम को जगमगाएगा सुजानपुर, टीहरा किले से उड़ेंगी आकाशीय लालटेनें
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव : पहली शाम को जगमगाएगा सुजानपुर, टीहरा किले से उड़ेंगी आकाशीय लालटेनें
himachal

राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव : पहली शाम को जगमगाएगा सुजानपुर, टीहरा किले से उड़ेंगी आकाशीय लालटेनें

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/02/26 at 5:47 PM
Share
हमीरपुर, अरविन्द-: ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर टीहरा में आयोजित होने वाला राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव इस वर्ष और अधिक भव्य स्वरूप में नजर आएगा। जिला प्रशासन और आयोजन समिति ने उत्सव को आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष एवं एडीसी अभिषेक गर्ग ने बताया कि 1 मार्च की शाम उत्सव का आगाज बेहद खास अंदाज में होगा।
उद्घाटन अवसर पर ऐतिहासिक टीहरा किला से उत्सव स्थल चौगान की दिशा में आकाशीय लालटेनें उड़ाई जाएंगी। इन लालटेनों की रोशनी से पूरा आसमान जगमगा उठेगा, जो दर्शकों के लिए अद्भुत और यादगार दृश्य होगा। किले परिसर में दीप प्रज्ज्वलन भी किया जाएगा, जिससे ऐतिहासिक धरोहर की भव्यता और निखरकर सामने आएगी।
3 मार्च की शाम साढ़े छह बजे ब्यास नदी के तट पर भव्य ब्यास आरती का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आरती के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण का सृजन किया जाएगा, जो उत्सव में श्रद्धा और संस्कृति का संगम प्रस्तुत करेगा।उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं को भी विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है। प्रत्येक संध्या में हिमाचली लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
 महिलाओं के लिए विभिन्न पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी तथा हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए हैंडीक्राफ्ट गैलरी स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही आर्ट गैलरी भी लगाई जाएगी।इस बार मेले में हिमाचल की लोक परंपराएं जैसे दहाजा, डोलरू और गूगा गाथा को भी शामिल किया जा रहा है। वहीं कैटल एवं डॉग शो का आयोजन भी किया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि इस बार का होली उत्सव सांस्कृतिक विविधता और भव्यता का नया कीर्तिमान स्थापित करे।
TAGGED: Sujanpur National level Holi festival:
Chandrika February 26, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष ने युवा कांग्रेस के समर्थन में उठाई आवाज, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
Next Article गांधी परिवार के इशारे पर आरोपियों को संरक्षण देने में लगे हुए हैं सीएम सुक्खू-भाजपा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

जुखाला कॉलेज में संकाय बहाली की मांग पर आंदोलन जारी, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी धरना जारी रखने का ऐलान

Ago

हिमाचल सरकार ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए जारी किए 212 करोड़ रुपये, कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत

Ago

पीएम श्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा में सजा एलुमनी मिलन समारोह, पूर्व छात्रों को किया सम्मानित

Ago

अमरनाथ यात्रा सेवा के लिए नूरपुर से सेवादारों का जत्था पहलगाम रवाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?