शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हनुमान मंदिर जाखू में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा काफी उत्साह के साथ मनाया गया।सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने रावण के 45 फीट ऊंचे पुतले व मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले को रिमोट का बटन दबाकर दहन किया।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने दशहरे के शुभ अवसर पर हनुमान मंदिर जाखू में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रावण,मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन भी किया। दशहरा के लिए जाखू मंदिर को फूलों से सजाया गया था। दशहरे के लिए जाखू में स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों की काफी भीड़ उमड़ी।रावण दहन के बाद सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है।उन्होंने कहा कि हिमाचल में सौहार्द भाईचारा बना रहे। उन्होंने प्रदेश वासियों को दशहरे की शुभामंनाये देते हुए प्रदेश की समृद्धि की कामना की है।विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान,स्थानीय पार्षद अतुल गौतम, नगर निगम के अन्य पार्षदगण,विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि,उपायुक्त अनुपम कश्यप,पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी,नगर निगम के आयुक्त भूपेंद्र अत्री और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
