मंडी,धर्मवीर(TSN)-आज पूरे भारत में विजयदशमी का त्यौहार मनाया गया और साथ ही अधिकतर स्थानों पर बुराई का प्रतीक माने जाने वाले रावण,कुम्भकरण और मेघनाथ के पुतलों को जलाया गया।इसी कड़ी में छोटी काशी मंडी में भी रावण दहन पड्डल मैदान में किया गया जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक इस त्यौहार को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला और खासकर छोटे बच्चों ने भी हमेश सत्य,धर्म और अच्छाई की राह पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने परिवार सहित विधिवत पूजा अर्चना कर तीर मारकर दुष्ट रावण को आग के हवाले कर उसका अंत किया।कुछ ही देर में रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले जलकर राख हो गए।उपस्थित लोगों ने आज के दिन यह संदेश लिया कि सभी को बुराई से दूर रहना चाहिए और हमेशा सत्य और धर्म का साथ देना चाहिए। इसके साथ ही हमें अपनी परंपरा और संस्कृति को भी संजोए रखना चाहिए।
