By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सीएम सुक्खू बोले…जयराम के इलाके के रोप-वे को कांग्रेस सरकार ने दिए 28 करोड़, तब पूरा हुआ कार्य
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सीएम सुक्खू बोले…जयराम के इलाके के रोप-वे को कांग्रेस सरकार ने दिए 28 करोड़, तब पूरा हुआ कार्य
himachalpolitical

सीएम सुक्खू बोले…जयराम के इलाके के रोप-वे को कांग्रेस सरकार ने दिए 28 करोड़, तब पूरा हुआ कार्य

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/12/03 at 9:11 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र में बने रोप-वे के कार्य को पूरा करने के लिए उनकी सरकार ने 28 करोड़ रूपए दिए,तब जाकर यह रोप-वे आज जनता को समर्पित हो पाया है।यह बात उन्होंने बाखली नेचर पार्क में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।इससे पहले उन्होंने नेशनल हाईवे से माता बगलामुखी मंदिर तक 53.89 करोड़ की लागत से बने 800 मीटर लंबे रोप-वे का विधिवत उदघाटन किया और इसी के माध्यम से माता बगलामुखी के दरबार भी पहुंचे।यहां उन्होंने माता के दरबार में पूजा पाठ करके आशीर्वाद लिया।सुक्खू ने कहा कि उनकी सोच बदले की भावना से काम करने की नहीं है जबकि भाजपा की सरकारें हमेशा बदले की भावना से काम करती हैं। अगर वे चाहते तो यह काम वर्षों तक लटकता रहता और स्थानीय जनता परेशान होती। लेकिन उन्होंने इस कार्य को पूरा करके दिखाया।

11 दिसंबर को पूरी होंगी 7 गारंटियां

सीएम सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार ने जो गारंटियां दी थी उन्हें चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जा रहा है।कर्मचारियों को ओपीएस की जो गारंटी दी थी उसे पूरा कर लिया गया है जबकि भाजपा की सोच यह है कि अगर वो सत्ता में आए तो इसे बंद कर देंगे क्योंकि देश के अन्य राज्यों में भाजपा ने ऐसा किया है।उन्होंने कहा कि आने वाली 11 दिसंबर को सरकार के 2 वर्षों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है और उस दिन 7 गारंटियों को पूरा किया जाएगा।

मंडी के सीएम एमआरआई मशीन तक नहीं लगवा पाए

सीएम सुक्खू ने पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि जयराम ठाकुर सीएम रहते अपने गृहजिला के सबसे बड़े अस्पताल में एक एमआरआई की मशीन तक नहीं लगवा पाए।पूर्व की भाजपा सरकार की कारगुजारियों के कारण आज प्रदेश के अधिकतर बड़े स्वास्थ्य संस्थान मात्र रेफरल हॉस्पिटल बनकर रह गए हैं। पूर्व की भाजपा सरकार ने जनता की संपदा को अपने राजनीतिक फायदों के लिए बुरी तरह से लुटा दिया। कांग्रेस सरकार न यहां की संपदा को लूटने देगी और लुटाने देगी।

पंडोह में बनेगा बैली ब्रिज, कौल सिंह जीतते तो कुछ और होती परिस्थितियां

इस मौके पर सीएम सुक्खू ने कौल सिंह ठाकुर का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वे इस बार चुनाव जीतते तो मंडी जिला की परिस्थितियां कुछ और होती।इतने में मुकेश अग्निहोत्री बोल बैठे कि हमारी परिस्थितियां भी कुछ और होती।इस बात को लेकर ठहाके गूंज उठे।सीएम ने कौल सिंह द्वारा पंडोह पुल की मांग को स्वीकारते हुए वहां पर जल्द ही बैली ब्रिज बनाने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री,पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर,प्रकाश चौधरी,पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर और जिला भर से आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे।

TAGGED: Mandi CM sukhwinder singh
Chandrika December 3, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रेवेन्यू बढ़ाने की कवायद में जुटा HPTDC.. पहले फेज में 3 बड़े होटलों का होगा रेनोवेशन
Next Article जयराम बताएं किसे तनख्वाह या पेंशन नहीं मिली, वादियों में बैठकर आरोप न लगाएं-मुकेश अग्निहोत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?