By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जयराम बताएं किसे तनख्वाह या पेंशन नहीं मिली, वादियों में बैठकर आरोप न लगाएं-मुकेश अग्निहोत्री
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जयराम बताएं किसे तनख्वाह या पेंशन नहीं मिली, वादियों में बैठकर आरोप न लगाएं-मुकेश अग्निहोत्री
himachalpolitical

जयराम बताएं किसे तनख्वाह या पेंशन नहीं मिली, वादियों में बैठकर आरोप न लगाएं-मुकेश अग्निहोत्री

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/12/03 at 9:19 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से पूछा है कि वे बताएं कि किस कर्मचारी या पेंशनर को पेंशन नहीं मिली। जयराम ठाकुर सिर्फ वादियों में बैठकर बेबुनियाद आरोप लगाते हैं।यह बात मुकेश अग्निहोत्री ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के बाखली नेचर पार्क में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की स्थिति चाहे जैसी भी हो,लेकिन कर्मचारियों और पेंशनरों को समय पर वेतन दिया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश के विकास के लिए बड़े-बड़े प्रोजेक्ट बना रही है।

इस वर्ष निगम खरीदेगा एक हजार नई बसें

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस वर्ष हिमाचल पथ परिवहन निगम एक हजार नई बसें खरीदने जा रहा है जिसमें से 750 बसें इलेक्ट्रिक होंगी जबकि मात्र 250 बसें ही डीजल की खरीदी जाएंगी।यह बसें भी 32 सीटर होंगी।उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे रूट है जहां पर बड़ी बसें चल रही हैं और उनमें सवारियों की कमी है।ऐसे स्थानों पर अब 18 और 22 सीटर टैम्पो ट्रेवलर चलाने की योजना बनाई जा रही है।निगम इन टैम्पो ट्रेवलर को खरीदने जा रहा है।सरकार की तरफ से निगम को 300 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए राशि जारी कर दी गई है जबकि 300 और बसों की राशि भी जल्द ही जारी होने वाली है।

रोप-वे के लिए जाना जाएगा हिमाचल

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जल्द ही रोप-वे के लिए जाना जाएगा।यहां विश्व के दूसरे सबसे बड़े रोप-वे का निर्माण किया जा रहा है जोकि 1734 करोड़ की लागत से शिमला में बनाया जा रहा है।इसकी लंबाई 14 किमी होगी और इससे पूरे शिमला की ट्रेफिक की समस्या से निजात मिलेगी।इसी तरह देश का सबसे लंबा रोप-वे 450 करोड़ की लागत से रोहतांग के लिए बनाया जा रहा है।273 करोड़ की लागत से बिजली महादेव के लिए,50 करोड़ की लागत से बाबा बालक नाथ मंदिर के लिए और 80 करोड़ की लागत से माता चिंतपूर्णी के लिए रोप-वे का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए एक विभाग अलग से कार्य कर रहा है।

TAGGED: Mandi deputy CM mukesh agnihotri
Chandrika December 3, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सीएम सुक्खू बोले…जयराम के इलाके के रोप-वे को कांग्रेस सरकार ने दिए 28 करोड़, तब पूरा हुआ कार्य
Next Article सीएम बोलते रहे और कुर्सियां खाली…सराजियों को नहीं रिझा पाए सीएम सुक्खू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?