बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार देर शाम बिलासपुर के बागी बनौला में मक्की की रोटी ओर कड़ी का स्वाद चखा । बता दे कि मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री हमीरपुर से शिमला के लिए बाय रोड के माध्यम से जा रहे थे । जैसे ही वह घागस के पास पहुंचे, तो बिलासपुर के बागी बनौला में स्वादिष्ठ मक्की की रोटी खाने के लिए वह अपने काफिले के साथ पहुंच गए । जंहा उन्होंने मक्की की रोटी का स्वाद लिया और खूब प्रशंसा की। इसके बाद वह शिमला के लिए रवाना हो गए।
CM सुक्खू ने बिलासपुर के बागी बनौला में चक्खा मक्की की रोटी का स्वाद
Leave a comment
Leave a comment
