मंडी : परी शर्मा – लोक निर्माण विभाग एवं खेल युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मंडी जिला में लोक निर्माण विभाग की रुकी हुई सड़कों के कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी। मंडी पहुंचे मंत्री ने पूर्व सीएम जयराम ठाकुर पर सड़कों की हालत को लेकर निशाना साधा और कहा कि अगर वे पांच सालों में सड़क से यात्रा करते तो आज सड़को की ये हालत न होती।
हवाई यात्रा छोड़ अगर जयराम ठाकुर ने की होती सड़क से यात्रा
विक्रमादित्य सिंह का मंडी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मंडी जिला में लोक निर्माण विभाग की रुकी हुई सड़कों के कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी और अधिकारियों के साथ बैठक मे मंडी जिला की सड़कों पर विचार विमर्श किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर जयराम ठाकुर पांच सालों में सड़क से यात्रा करते तो आज सड़कों के ये हाल ना होते क्योकि उनके पास लोक निर्माण विभाग था। जितनी जिम्मवारी उनकी थी उतनी जिम्मेवारी अब हमारी है और इस जिम्मेदारी का निर्वहन सत्यनिष्ठा के साथ किया जाएगा। जंहा पर सड़को की हालत ठीक नही है उनका सुधार गुणवता का ख्याल रखकर किया जाएगा। जिन ठेकेदारों ने सड़क निमार्ण कार्य में अनियमितताए बरती है उन्हे ब्लेक लिस्ट करने का आदेश दिया गया है। उन्होने कहा कि सरकार जीरों टोलरेंस की नीति अपनाते हुए कार्य करेगी। विभाग में भ्रष्टाचार खत्म हो इसको लेकर ठेके की प्रक्रिया को आॅनलाईन कर दिया गया है।
