By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: CM सुखविंदर ने भाजपा पर लगाए विधायकों को खरीदने का आरोप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > CM सुखविंदर ने भाजपा पर लगाए विधायकों को खरीदने का आरोप
himachalpolitical

CM सुखविंदर ने भाजपा पर लगाए विधायकों को खरीदने का आरोप

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/05/04 at 4:57 PM
Share

नालागढ़:जगत सिंह (TSN)-प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने नालागढ़ का एक दिवसीय दौरा किया. इस दौरान वह नालागढ़ के ओल्ड ब्वॉय स्कूल में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित की गई एक जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए.उन्होंने जनसभा के माध्यम से शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के लिए चुनाव प्रचार किया।

आजाद विधायक के.एल. ठाकुर पर कसा तंज

इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा ने पैसों के दम पर विधायकों की खरीद कर सरकार को गिराने की कोशिश की है.उन्होंने कहा कि जब विधायक इस्तीफा लेकर विधानसभा स्पीकर के पास पहुंचे तो उन्होंने पूछा कि आप इस्तीफा क्यों दे रहे हैं तो विधायकों ने जवाब दिया कि पीछे अमित शाह का डर है और बहुत बड़ी मोटी रकम भी है. मुख्यमंत्री. सुखविंदर सिंह द्वारा भाजपा पर विधायकों को भारी रकम से खरीदने के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं और कहा है कि जो जनता के दम पर सरकार नहीं बना पाए और अब वह नोट के दम पर सरकार बनाने की कोशिश कर रही है और अब नोट के दम पर सरकार बनाने वाली भाजपा को सबक सिखाने की बारी आ चुकी है।उन्होंने नालागढ़ के आजाद विधायक के.एल. ठाकुर ठाकुर पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि नालागढ़ का विधायक तो बहुत बड़ा धनवान है जिसने सारी क्षेत्र की नदियों को खोद- खोद कर नदियों में एक भी पत्थर नहीं छोड़ा है और चुनावों के समय में करोड़ों रुपया खर्च करने के बाद अरबो रुपए से अमीर होने के वह सपने देख रहे हैं।

प्रदेश की चारों सीटों पर करेंगे कब्जा

सीएम ने कहा कि हम सत्ता सुख पाने के लिए नहीं आए हैं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं इस मौके पर सीएम सुखविंदर सिंह ठाकुर द्वारा अपने 15 महीने की सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाई गई और जिस तरह सरकार ने चुनावों के समय गारंटीयां दी थी तो उन गारंटीयों को कैसे सरकार पूरा कर रही है उसे पर भी विस्तार से लोगों से बातचीत की।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने प्रदेश भाजपा के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि आपदा के दौरान उन्होंने फॉर्मेलिटी के तौर पर एक भी पत्र गृह मंत्री व प्रधानमंत्री को मदद के लिए नहीं लिखा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा हम 5 साल सोने के लिए नहीं आए और भाजपा सरकार के दौरान 5 साल तक सोती रही.उन्होंने कहा कि हमारे पास धन तो नहीं है बल्कि जनता की ताकत उनके साथ है और जब जनबल उड़ता है तो बड़े-बड़े धनवानो को हरा देता है और एक नई क्रांति लाता है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमारी राज्यसभा की एक सीट पैसे के दम पर चुराई है और हम जनता के सहयोग से प्रदेश की चार की चारों सीटों पर कब्जा करके केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाने वाले हैं.उन्होंने कहा कि हमारा शिमला सीट से प्रत्याशी विनोद सुल्तानपूरी है जो बिकने वाले नहीं है और आगामी दिनों में बिकने वाले विधायकों को भी सबक सिखाया जाएगा।

TAGGED: Nalagarh CM sukhwinder singh
Chandrika May 4, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भाजपा के पूर्व प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने विक्रमादित्य पर कसा तंज
Next Article विक्रमादित्य सिंह को चुनावी मैदान में उतारकर हॉलीलॉज को डिस्लॉज करना चाहते है सुक्खू जयराम –
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में मंदिरों पर चोरों की नजर, न्यू कथेड़ शिव मंदिर से दानपात्र और कैमरे चोरी

Ago

कंडवाल चेकपोस्ट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43.56 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Ago

माता चिंतपूर्णी के दरबार में कौशल ट्रेवल्स का विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Ago

अमेरिकी हमले में मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा की मौत, कैप्टन संजय पराशर ने परिवार से मिलकर जताया शोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?