By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विश्व पर्यावरण दिवस बोले सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू…पर्यावरण संरक्षण सरकार की प्राथमिकता
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विश्व पर्यावरण दिवस बोले सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू…पर्यावरण संरक्षण सरकार की प्राथमिकता
himachalpolitical

विश्व पर्यावरण दिवस बोले सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू…पर्यावरण संरक्षण सरकार की प्राथमिकता

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/06/05 at 6:02 PM
Share

शिमला : कमल भारद्वाज – पर्यावरण संरक्षण इस वक्त पूरे विश्व की जरूरत बन चुका है, शायद यही वजह है कि पूरी दुनिया आज विश्व पर्यावरण दिवस मना रही है । राजधानी शिमला में पर्यावरण, साइंस टेक्नोलॉजी और क्लाइमेट चेंज विभाग की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया । इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री और यूनेस्को की एनवायरमेंट ब्रांड एंबेसडर दीया मिर्जा ने अपनी ख़ास उपस्थिति दर्ज की ।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है ।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारे स्वभाव का हिस्सा होना चाहिए ।उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना हमारी संस्कृति का ही अंग है और यही वजह है कि प्रदेश में प्लास्टिक बैग इस्तेमाल पर रोक है । सीएम सुक्खू ने कहा कि सरकार ने कदम बढ़ाते हुए हिमाचल को आने वाले वक्त में ग्रीन स्टेट ग्रीन स्टेट बनाने का लक्ष्य रखा है । सीएम सुक्खू ने कहा कि इसको लेकर बजट में भी प्रावधान किया गया है और आने वाले वक्त में सरकार के इस कदम का असर प्रदेश की आर्थिकी पर भी देखने को मिलेगा पर आने वाले 10 वर्षों में हिमाचल देश का ग्रीन और अमीर स्टेट बनने जा रहा है ।

यूनेस्को एनवायरनमेंट ब्रांड एंबेसडर दीया मिर्जा ने भी की शिरकत

इस मौके पर अपनी खास उपस्थिति दर्ज करवाने शिमला पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री और यूनेस्को की एनवायरमेंट ब्रांड एंबेसडर दीया मिर्जा ने भी आम जनता से पर्यावरण बचाने की अपील की । उन्होंने कहा कि हम हर साल कोरोडों टन प्लास्टिक समंदर में बहा रहे हैं, जो पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा है ।दिया मिर्ज़ा ने कहा कि प्रकृति का साथ देश की संकृति में है और हम अपने देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करके ही कोई उपाय निकाल सकते हैं । दिया मिर्ज़ा ने प्लास्टिक कचरे की गंभीरता जताते हुए प्लास्टिक यूज को कम करने की अपील की ।

TAGGED: Shimla World Environment Day
Chandrika June 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना मैहतपुर में अस्पताल संचालक की ओर से हिंदू देवी देवताओं पर की गई अभ+द्र टिप्प+णी, भड़+के हिंदू समुदाय के लोग,अस्तपाल के बाहर किया उ+ग्र प्रद+र्शन
Next Article चूड़ियां पहनने बाजार आई थी महिला.. एचआरटीसी की बस के टायर के नीचे आने से दर्द+नाक मौ+त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?