शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार एक के बाद एक विवादों से घिरती जा रही है। नया विवाद सीएम सुक्खू के नाश्ते के लिए मंगाए गए समोसे उनके स्टाफ को परोसे जाने पर बवाल मच गया है।मामला यहां तक बढ़ गया कि CID के बड़े अधिकारी से इसकी जांच तक कराई गई।मामला 21 अक्टूबर का है और मामले पर सीआईडी की जांच शुरू हो गई है तो भाजपा भी मुद्दे को भुनाने में पीछे नहीं हैं.जबकि सरकार की तरफ से इसे गलत प्रचार बताया जा रहा है।भाजपा ने समोसा विवाद पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है और सुक्खू सरकार पर विकास की चिंता के बजाय समोसे की चिंता करने की बात कही है।
नहीं करवाई जा रही जांच…सरकार को बदनाम करने की साजिश
वहीं सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि सरकार की तरफ से किसी भी तरह की जांच नहीं करवाई जा रही।ये सरकार को बदनाम करने की साजिश है। यह सीआईडी का आंतरिक मामला हो सकता है।सीएम पुलिस विभाग के कार्यक्रम में गए थे।उन्हें बाहर की चीजों से खाने से परहेज है।नरेश चौहान ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा चुनावों को देखते हुए हिमाचल को बदनाम करने में लगी हुई है।बीजेपी में वर्चस्व की जंग चली हुई है कि आने वाले समय में नेता कौन होगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश जिस तौर से गुजर रहा है उसमें सभी को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
डीजी CID का कहना मामला सीआईडी का आंतरिक
इस मामले को लेकर डीजी CID SR ओझा ने कहा है कि यह सीआईडी का आंतरिक मामला है और किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही किसी को नोटिस दिए गए हैं।मामले का राजनीतीकरण किया जा रहा है।
