By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अपनी पंचायत को तम्बाकू मुक्त बनाईए और पांच लाख का इनाम पाइए
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अपनी पंचायत को तम्बाकू मुक्त बनाईए और पांच लाख का इनाम पाइए
himachalNews

अपनी पंचायत को तम्बाकू मुक्त बनाईए और पांच लाख का इनाम पाइए

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/11/08 at 4:16 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-यदि आप चाहते हैं कि आपकी पंचायत को पांच लाख की राशि विकास कार्यों के लिए मिले तो इसके लिए आपको अपनी पंचायत को तम्बाकू मुक्त बनाना होगा। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तम्बाकू मुक्त पंचायत योजना का संचालन किया जा रहा है जिसमें इस इनामी राशि का प्रावधान रखा गया है।

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चलाया जा रहा है यह अभियान

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला में यदि कोई पंचायत अपने क्षेत्र में तम्बाकू की बिक्री की पूरी तरह से प्रतिबंध लगाती है तो उस पंचायत को यह राशि विकास कार्यों के लिए अलग से जारी की जाएगी। यदि कोई पंचायत इस तरह का दावा करती है तो स्वास्थ्य विभाग और पंचायती राज विभाग की टीमें संबंधित पंचायत का दौरा करके तय मानकों की जांच पड़ताल करेगी।यदि पंचायत तय मानकों पर खरा उतरती है तो फिर उसे यह राशि देने का प्रावधान रखा गया है।उन्होंने लोगों से आहवान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक कुरीति को दूर करने के लिए जनभागीदारी निभाएं और इसके लिए खुलकर आगे आएं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा तम्बाकू उत्पाद बेचने के लिए लाइसेंस तथा सिंगल सिगरेट की बिक्री पर प्रतिबंध के लिए भी कानूनी प्रावधान किए गए हैं।

डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि पंचायतों के अलावा शिक्षण संस्थानों को भी तम्बाकू मुक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।इसके लिए शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की टीमें संस्थानों का समय-समय पर दौरा करती हैं।शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू उत्पादों को बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध किया गया है और इसका उल्लंघन करने पर 200 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।इसी प्रकार तम्बाकू उत्पादों के प्रचार से जुड़े विज्ञापन प्रसारित करने पर कोप्टा की विभिन्न धाराओं के तहत 2 से 5 वर्ष तक कैद तथा एक हजार रुपए से पांच हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

TAGGED: Mandi DC Apoorva Devgan
Chandrika November 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article समोसा विवाद पर CM के मीडिया सलाहकार और डीजी CID ने दिया ये जवाब
Next Article मेडिकल कॉलेज नाहन को शिफ्ट करने की तैयारी..भवन निर्माण के लिए जमीन की तलाश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?