अनिल कुमार,किन्नौर: जनजातीय ज़िला किन्नौर के मुख्यालय रिकांग पिओ के समीप एक टिप्पर व छोटे वाहन की आपस मे ट+क्कर हुई हैं। इस ट+क्कर में किसी के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिकांग पिओ बाज़ार से 100 मीटर आगे एक छोटी वाहन ने रिकांग पिओ की तरफ आते हुए टिप्पर को ओवर टेक करने की कोशिश की इस दौरान वाहन और टिप्पर में ट+क्कर हुई और छोटे वाहन के एक तरफ के परखचे बिखर गए और टिप्पर के अगली तरफ का हिस्सा भी टुट गया हैं।
इस दुर्घ+टना मे किसी के जानमाल का नु+कसान नहीं हुआ लेकिन टिप्पर व छोटे वाहन को नुक+सान हुआ हैं। इस दौरान मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों वाहनों के चालकों के कागजात जांच करने के साथ ओवर टेक करने वाले वाहन चालक व टिप्पर के चालक से दुर्घ+टना के बारे मे पूछताछ की जा रही है। वहीं इस दुर्घ+टना के दौरान सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लगी रही और लोगों को अपने गंत्वयों तक पहुंचने पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बता दें की ज़िला किन्नौर के तंग व खत+रनाक सड़कों पर छोटे वाहन चालक कई बार ओवर टेक करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में दुर्घट+नाओं की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं, हालांकी पुलिस इस विषय को लेकर गंभी+रता से काम करती हैं, लेकिन वाहन चालक ओवर स्पीड और ओवर टेक करने के चक्कर में दुर्घट+नाओं के शिकार हो जाते ।
