मंडी : धर्मवीर – चंबा के सलूणी में हुए मनोहर हत्या+कांड से भड़की आग अब मंडी भी पहुंच गई है। शनिवार को मंडी जिला मुख्यालय में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और चंबा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद भाजपा ने उपायुक्त मंडी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर इस मामले की एनआईए से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य ने कहा कि चंबा जिला के सलूणी में एक दलित हिंदू की निर्मम ह+त्या की गई है। इस प्रकार की घटना पहली बार देव भूमि हिमाचल प्रदेश में घटित हुई है। इस कटर से जहां देवभूमि शर्मसार हुई है वही वर्तमान की कांग्रेस सरकार पर भी सवालिया निशान खड़े करती है। उन्होंने कहा कि मामले की एनआईए से जांच को लेकर भाजपा द्वारा उपायुक्त मंडी के माध्यम से ज्ञापन प्रदेश के राज्यपाल को प्रेषित किया गया है। ज्ञापन के माध्यम से आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं जिससे आरोपियों के संदिग्ध कार्यकलाप जगजाहिर हो चुके हैं।
कांग्रेस सरकार की भूमिका पर भाजपा ने जताया संदेश
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पायल वैद्य ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए रोका जाना भी इस पूरे घटनाक्रम पर संदेह पैदा करता है। प्रदेश सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को पीड़ित परिवार से मिलने से रोकने के कारण पूरे घटनाक्रम पर सवालिया निशान खड़ा करता है। इसमें सरकार की संदिग्धता स्पष्ट दिखाई दे रही है। पायल वैद्य ने कहा कि प्रदेश सरकार मामले में जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करें अन्यथा प्रदेश के लोगों को सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
