संजीव महाजन,नूरपुर: हिमाचल प्रदेश में बढ़ता न+शा एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा हैं। प्रदेश की युवा पीढ़ी न+शे के दलदल के बीच में फंसती जा रही हैं। पुलिस और सरकार की ओर से भी न+शे का खात्मा करने को लेकर कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं जिससे कि युवा पीढ़ी को इस बुरी लत से बचाया जा सके और देश का भविष्य सुरक्षित किया जा सके। इसी कड़ी में नूरपुर ब्लॉक की कोपडा़ पंचायत की ओर से पंचायत में न+शे के खात्मे को लेकर एक ऐतिहासिक का और बड़ा फैसला लिया गया हैं।
अभी हाल ही में क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक की ओर से पति पत्नी की ह+त्या किए जाने के बाद पंचायत की ओर से यह अहम फैसला लिया गया है जिसके बारे में बताते हुए पंचायत प्रधान मीनू कुमारी ने बताया कि दोहरे हत्याकांड मामले में पहली नजर में यही लग रहा है कि आरोपी लड़का न+शे की हालत में था। उन्होंने कहा कि हमने पंचायत के सभी सदस्यों ने मिलकर न+शे के खिलाफ अभियान शुरू किया है जिसमें पंचायत में अवैध न+शे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति न+शे की हालत में पाया जाता है या कोई अवैध न+शे की सामग्री बेचते हुए पाया जाता या किसी अन्य व्यक्ति की ओर से साक्ष्य सहित कोई शिकायत करता है तो ऐसे व्यक्ति को तुरंत प्रभाव से पंचायत या सरकार की तरफ से दी जाने वाली सुविधा बंद कर दी जाएगी। बीपीएल, सस्ता राशन, आवास योजना जैसी सभी सुविधाएं तत्काल प्रभाव से बंद करने का फ़ैसला यहां पंचायत की ओर से लिया गया हैं।
