बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: प्रदेश में लंपी रोग की वजह से बहुत से गौवंश की मृत्यू होने की वजह से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई के लिए पशु की लंपी रोग के कारण मृत्यु होने पर पशुपालन विभाग द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है और प्राकृतिक मौत घोषित कर प्रभावित किसान को मुआवजा दिया जाएगा।
ये बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज,पशुपालन,कृषि एवं मत्स्य मन्त्री विरेन्द्र कंवर ने चार दिवसीय पशु एवं किसान मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। इस अवसर पर बिलासपुर के सुई सुरहाड़ में 15 लाख रूपये की लागत से नव-निर्मित पंचायत घर के भवन का उद्घाटन किया गया।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की कठिन भौगोलिक परस्थितियों ,परिवहन एवं संचार के सीमित साधनों की कमी और प्रशासनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए 412 नई पंचायतों का सृजन किया गया है।
