मंडी/परी शर्मा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 सिंतबर को मंडी के पड्डल मैदान में होने जा रही युवा संकल्प रैली को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार कर दिया है। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से पूरे शहर को छावनी में तबदील कर दिया है। वीरवार को एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पड्डल मैदान और शहर को 13 सेक्टर में बांटा गया है। जिसमें 1800 के करीब पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने पत्रकार वार्ता कर ट्रैफिक प्लान सांझा किया । उन्होने बताया कि सभा स्थल सहित पूरा मंडी शहर सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा और अन्य सुरक्षा संबंधी उपकरण मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही मंडी शहर के 5 किलोमीटर दायरे में पुलिस 5 ड्रोन कैमरा के माध्यम से हर गतिविधि पर अपनी नजर रखेगी।

सुरक्षा का जिम्मा 1600 पुलिस जवानों और होमगार्ड के 200 जवानों का रहेगा। इसके अलावा सादी बर्दी में भी जवान तैनात रहेगें, 4 नाके लगाए है और रात्रि गश्त भी पुलिस द्वारा की जा रही है। मंडी शहर और आस-पास के क्षेत्र में 24 सितम्बर को प्रातः 6 बजे से सायं 7 बजे तक ड्रोन, पैराग्लाडिंग और अनमैन्ड एरियल व्हीकल उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में कानून एवं व्यवस्था लगे सुरक्षा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति के हथियार, लाठी, गोला बारूद व तलवार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। एसपी ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि 24 सिंतबर को गैर जरूरी वाहन पर शहर में पूर्ण प्रतिबंध रहेगे। मंडी को 13 सेक्टर में बांटा गया है। वही ट्रेफिक व्यव्स्था को 4 सेक्टरों में बांटा गया है। जिसमें पंडोह , जोगिंद्रनगर, सुंदरनगर और तलयाड़ बाडीगुमाणु शामिल है। उन्होने कहा कि रैली में आने वाले वाहनों की पार्किग की व्यवसथा विक्टोरिया ब्रिज के पास, भीमाकाली, होमगार्ड, गुरूद्धारा बीडीओं पार्किग और खलियार पद्धर रोड़ साईड पार्किग को इस्तेमाल किया जाएगा। पंडोह से आने वाले वाहनों की पार्किंग फारेलेन पर रहेगी। डडोर से आने वाले वाहनों की पार्किग सब्जी मंडी में रहेगी।
