संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश और राजपत्रित कर्मचारी महासंघ की सदस्यता वह चुनाव प्रक्रिया आरंभ हो गई है और प्रदेश के और राजपत्रित कर्मचारी 28 फरवरी तक महासंघ की सदस्यता ले सकते हैं। शिमला में एक पत्रकार वार्ता में महासंघ के महासचिव गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि संघ की विभिन्न ब्लॉक व विभागीय इकाइयों के गठन के साथ ही जिला व राज्य स्तरीय कार्यकारिणी के लिए चुनाव प्रक्रिया जल्द आरंभ हो रही और इसके लिए 16 सदस्य कमेटी का गठन किया गया हैं।
महासचिव गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि महासंघ की सदस्यता की प्रक्रिया 28 फरवरी 2023 तक पूरी कर ली जाएगी और इसके बाद 15 मार्च तक ब्लॉक व विभागीय इकाइयों के गठन की प्रक्रिया पूरी होगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यकारिणी के लिए चुनाव 2 अप्रैल तक संपन्न किए जाएंगे, जिसके बाद राज्य स्तरीय कार्यकारिणी के चुनाव होंगे। गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि संघ की पिछली कार्यकारिणी की समय अवधि पूरी हो चुकी है जिस कारण अब नए कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया आरंभ की जा रही हैं।
